बालोद : मां-बेटी की मौत मामले में बड़ा खुलासा, मां ने ही बेटी को पहले मारा, फिर लगायी फांसी

178 views

 

 

बालोद,। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में मां बेटी की मौत मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में पता चला है कि, मां ने पहले अपनी 10 वर्षीय बेटी का गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दर्दनाक घटना में महिला का छोटा बेटा किसी तरह कमरे से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। बताया जा रहा है कि महिला लंबे समय से मानसिक तनाव में थी।

यह भयावह घटना बालोद शहर थाना क्षेत्र के शिकारीपारा वार्ड क्रमांक 18 की है। मृतका का नाम निकिता पटौदी (37 वर्ष) बताया जा रहा है, जबकि मृत बच्ची का नाम वैभवी (10 वर्ष) है। घटना शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, मृतका निकिता पटौदी के पति स्वर्गीय रविशंकर पटौदी दल्लीराजहरा थाने में आरक्षक के पद पर पदस्थ थे। करीब तीन वर्ष पहले कुसुमकसा के पास हुए सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई थी। पति की असामयिक मौत के बाद से निकिता गंभीर मानसिक तनाव और डिप्रेशन से गुजर रही थी। परिवार के मुताबिक, पति की मौत के बाद निकिता अपने मायके शिकारीपारा में बच्चों के साथ रह रही थी। बीते कुछ महीनों से वह अत्याधिक चुप और तनावग्रस्त रहती थी। परिजनों ने बताया कि, अक्सर वह अपने पति को याद कर रोया करती थी और कई बार खुद को खत्म करने की बातें भी करती थी। बीते शुक्रवार की रात निकिता ने पहले अपनी बेटी वैभवी का गला घोंट दिया। इस दौरान कमरे में उसका बेटा भी मौजूद था। जब उसने यह दृश्य देखा, तो किसी तरह कमरे से भागकर पड़ोसियों को सूचना दी। जब तक लोग मौके पर पहुंचे, निकिता ने साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना की जानकारी मिलते ही बालोद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने कमरे से साक्ष्य एकत्र किए हैं और घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

बालोद एसडीओपी ने बताया कि, प्रारंभिक जांच में मामला मानसिक तनाव से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। मृतका का पति की मौत के बाद से डिप्रेशन में रहना और बच्चों के भविष्य की चिंता करना उसकी मानसिक स्थिति को प्रभावित कर रहा था। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ