बाराबंकी में ऑटो कार की टक्कर, एक चालक की मौत, 10 घायल

39 views

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में चल रहे देवा मेला को देखकर रविवार देर रात लौट रहे ऑटो सवार परिवार की टक्कर थाना घुंघटेर क्षेत्र में कार से हो गई। दुर्घटना में कार चालक की मौत हो गई और 10 से लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है।

फतेहपुर सीओ जगत राम कनौजिया ने बताया कि घुंघटेर थाना प्रभारी के मुताबिक, गांव बजगहनी निवासी फुरकान का परिवार रविवार की शाम देवा मेला देखने गया था। देर रात सभी गांव कुआंडाडा निवासी अनुराग यादव के ऑटो से वापस अपने घर आ रहे थे। रामपुर गांव के पास पहुंचते ऑटो को सामने से आ रही तेज रफ्तार क्रेटा कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार फुरकान की पत्नी अंजुम, बेटा अजीमुशान, सयान, अर्सलान, बेटी अनाविया और गुफरान का बेटा मो. आलम, आजम गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं कार भी क्षतिग्रस्त होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। इस हादसे में कार सवार अखिलेश (19), रोहित (30), नीरज (18), आकाश निवासी शरीफाबाद घायल हो गए। कार चालक शोभित निवासी मियापुर क्षतिग्रस्त कार में फंस गया।

पुलिस ने कटर की मदद से कार का हिस्सा काटकर उसे बाहर निकाला। गंभीर हालत होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया, जहां डॉक्टरों ने शोभित को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ