चीनी मांझे से पूर्व सैनिक की मौत, 11 गिरफ्तार

34 views

बैरकपुर, 18 सितम्बर । विश्वकर्मा पूजा के दिन पतंगबाजी के दौरान कल्याणी एक्सप्रेसवे पर खड़दह के निकट एक पूर्व सैनिक की चीनी मांझे की चपेट में आकर मौत हो गई। मांझे से गला कटने के बाद अत्यधिक रक्त बहने के कारण उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत बंदीपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट ने कड़ा रुख अपनाते हुए बीती रात विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपितों को विभिन्न थानों के सम्मिलित प्रयास के द्वारा विशेष अभियान चलाकर पकड़ा गया। इस अभियान में खड़दह थाना पुलिस ने पांच आरोपितों को पकड़ा। न्यू बैरकपुर थाना पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया, मोहनपुर थाना पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया तथा टीटागढ़ थाना पुलिस ने एक आरोपित को पकड़ा।

इन सभी के पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित चीनी मांझा और उससे जुड़ी सामग्री बरामद की गई। सभी आरोपितों को बैरकपुर अदालत में पेश किया जाएगा।

पुलिस सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि चीनी मांझे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है । प्रतिबंध के बावजूद इसकी खुलेआम बिक्री और उपयोग आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन चुकी है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ