पेड़ से लटका मिला युवक का शव

65 views

हरिद्वार, 18 सितंबर । जनपद के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मन्नाखेड़ी में आज एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से गांव में सनसनी फैल गई है। युवक रात से ही लापता था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, आकाश पुत्र मनु राम निवासी ग्राम मन्नाखेड़ी रात भोजन करने के बाद घर से टहलने निकला था। रातभर घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। सुबह खेत की ओर गए एक ग्रामीण ने पेड़ पर युवक का शव लटका हुआ देखा और तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी।

सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या प्रतीत हो रहा है हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएंगे। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ