पहली बार मनाया गया दार्जिलिंग शहर का जन्मदिन, 189 साल पुराने इतिहास को किया गया नमन

96 views

दार्जिलिंग। 1835 से 2026— 189 वर्ष बीत चुके हैं। एक फरवरी की तारीख दार्जिलिंग के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। इसी दिन एक ऐतिहासिक समझौते (डीड ऑफ ग्रांट) के तहत तत्कालीन सिक्किम के चोग्याल (राजा) ने दार्जिलिंग को ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी को सौंप दिया था। इस ऐतिहासिक दिन को आधुनिक दार्जिलिंग की नींव मानते हुए पहली बार स्थानीय नागरिकों ने रविवार को‘दार्जिलिंग का जन्मदिन’ मनाया।

इस अवसर पर पहाड़ी शहर के विभिन्न वर्गों के लोग राजनीति से ऊपर उठकर लेबोंग कार्ट रोड स्थित एक प्राचीन कब्रिस्तान में एकत्र हुए। यही दफन हैं लेफ्टिनेंट जनरल जॉर्ज डब्ल्यू. एल्मर लॉयड जिन्हें दार्जिलिंग शहर की खोज और स्थापना का प्रमुख शिल्पकार माना जाता है। स्थानीय नागरिकों की पहल पर उनकी समाधि पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

आयोजकों के अनुसार, जॉर्ज लॉयड ही पहले व्यक्ति थे जिन्होंने दार्जिलिंग की संभावनाओं को पहचाना और इसे एक आधुनिक पहाड़ी शहर के रूप में विकसित करने की नींव रखी।

कार्यक्रम के प्रमुख आयोजकों में से एक पालजोर शेरिंग भूटिया ने कहा, यह पहाड़ के लिए गर्व का दिन है। 1 फरवरी 1835 को हुए समझौते के साथ ही दार्जिलिंग की नींव पड़ी थी। अब तक हमने इस इतिहास को सही मायने में नहीं मनाया। इस बार पहली बार नागरिकों ने मिलकर शहर के सम्मान में उसका जन्मदिन मनाया है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस आयोजन का किसी भी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है। इसका उद्देश्य केवल इतिहास को याद करना और आने वाली पीढ़ियों तक पहाड़ की विरासत को पहुँचाना है।

आयोजकों ने बताया कि इस वर्ष यह आयोजन सीमित रूप में किया गया है, लेकिन आने वाले वर्षों में हर साल पहली फरवरी को इसे बड़े पैमाने पर मनाने की योजना है। उनका मानना है कि यह दिन दार्जिलिंग के पर्यटन और सांस्कृतिक कैलेंडर में एक महत्वपूर्ण स्थान बनाएगा।

दार्जिलिंग का यह ‘जन्मदिन’ न केवल इतिहास प्रेमियों के लिए खास रहा, बल्कि आम लोगों के बीच भी शहर की स्थापना के इतिहास को लेकर नई जिज्ञासा और रुचि पैदा करने में सफल रहा है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ