लालच में आकर की थी प्रदीप की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

19 views

हरिद्वार। पुराने पीर के पास मंगलौर नहर पटरी मार्ग पर 17 फरवरी को शव मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने पैसे की तंगी और लालच में आकर नशे में गला दबाने के बाद पत्थर से सिर पर वार कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। शव की पहचान घोसीपुरा मंगलौर निवासी प्रदीप के रुप में हुई थी। मृतक के चचेरे भाई की तहरीर पर कोतवाली मंगलौर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी नवनीत भुल्लर ने रविवार काे बताया कि हत्या के बाद घटनास्थल के आसपास संदिग्ध आवाजाही टटोलने पर पुलिस टीम को घटना वाले दिन की सुबह मृतक प्रदीप काे एक अन्य अज्ञात के साथ मोटर साइकिल से घटनास्थल की ओर जाते देखा गया था। पुलिस ने अज्ञात की तलाश करते हुए देवबन्द तिराहे के पास संदिग्ध हुलिए से मिलते जुलते एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।

पुलिस के अनुसार उस व्यक्ति ने हत्या की वारदात कबूलते हुए बताया कि वह सराय ज्वालापुर स्थित किराये के मकान में रहता है। 17 फरवरी को अपने घर मुजफ्फर नगर जाने के लिए रुड़की में इंतजार कर रहा था। इस दौरान जब उसका शराब पीने का मन हुआ तो वह बस अड्डे के पास ही देसी शराब के ठेके पर चला गया। इस दौरान मृतक भी शराब लेने के लिए ठेके पर पहुंचा, लेकिन ठेका बंद होने के कारण मौके पर हुई जान पहचान के बाद दोनों मोटर साइकिल से रामपुर चुंगी शराब के ठेके पर पहुंचे और शराब खरीदी।

इसके बाद दोनों नहर पटरी से मंगलौर की तरफ पीर के पास बाग में गए और शराब पीने लगे। बातचीत के दौरान जब हत्यारोपित को पता चला कि प्रदीप के पास पैसे हैं तो पैसे की तंगी और लालच में आकर उसने नशे में धुत प्रदीप को पहले गला दबाकर नीचे गिराया और फिर पास में रखे पत्थर से सिर पर वार कर प्रदीप की हत्या कर दी। इसके बाद वह मृतक की जेब से 20 हजार रुपये निकाल कर फरार हो गया।

हत्यारोपित के बयान के आधार पर पुलिस टीम ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर छिपाये गये खून से सने कपड़े व लूटी गई धनराशी 20 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। हत्यारोपित की पहचान विनायक त्यागी पुत्र विजेन्द्र त्यागी निवासी बरला थाना छपार जिला मुजफ्फर नगर हाल पता ग्राम सराय ज्वालापुर, कोतवाली ज्वालापुर जिला हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए उसका चालान कर दिया है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ