ठेकेदार ने पेड़ से लटक कर की आत्महत्या

54 views

गौतमबुद्ध नगर। थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 43 स्थित गोदरेज सोसाइटी के पीछे मंगलवार की देर रात एक ठेकेदार ने पेड़ की डाल से लटकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने आज बताया कि दिनेश यादव पुत्र राम बच्चन यादव मूल निवासी जनपद गोरखपुर मौजूदा समय में प्राचीन शिव मंदिर सदरपुर कॉलोनी में रहते थे। वह लकड़ी का काम करवाने का ठेका लेते थे। उन्होंने बताया कि दिनेश ने मंगलवार की रात को अज्ञात कारण के चलते सेक्टर 43 स्थित गोदरेज वुड्स सोसायटी के पीछे स्थित एक पेड़ की डाल से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने बताया कि रात 2 बजे के करीब पुलिस को घटना की जानकारी मिलले पर पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी।

मृतक के चचेरे भाई अर्जुन यादव ने बताया बताया कि दिनेश ने कल शाम 6 बजे तक उसके साथ काम किया। उसके बाद वह कार्य स्थल से अपने घर के लिए निकला। अन्य लोगों को उसने कहा कि आप लोग 9 बजे तक कम करो। मृतक के चचेरे भाई के अनुसार खाना बनाने के बाद उन्होंने रात को उसे फोन किया तो उसका फोन बिजी जा रहा था। थोड़ी देर बाद उसका फोन स्विच ऑफ हो गया। उनके अनुसार जब रात 2 बजे के करीब पुलिस उनके घर पहुंची, तब दिनेश के आत्महत्या करने की जानकारी उन्हें हुई। उनके अनुसार दो माह पूर्व दिनेश का बच्चा पैदा हुआ था। उसकी पत्नी मौजूदा समय में गांव पर गई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के मोबाइल फोन के आधार पर आत्महत्या के कारण का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ