कपड़ा व्यापारी ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की

31 views

बाराबंकी,। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में साेमवार दाेपहर काे एक कपड़ा व्यापारी ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर माैके पर पहुंची काेतवाली पुलिस शव काे पाेस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच में जुट गई।

काेतवाल सुधीर कुमार ने बताया कि लक्ष्मणपुरी कॉलोनी निवासी व्यापारी नीरज जैन (50) मूलरूप से सरावगी मोहल्ले के रहने वाले किराए के मकान में रह रहे थे। सोमवार दोपहर को उन्होंने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त वह घर पर अकेले थे। अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो नीरज खून से लथपथ पड़े मिले। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नीरज मशहूर कल्पना साड़ी सेंटर के मालिक पवन उर्फ डब्बू जैन के छोटे भाई थे।

कोतवाल ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार से पूछताछ की। भाई व्यापारी पवन जैन का कहना है कि नीरज आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान चल रह थे, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनाें की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ