झारखंड की कोलियरी परियोजना में रिश्वतखोरी मामला, सीबीआई ने 7 आरोपितों को किया गिरफ्तार

56 views

नई दिल्ली, 9 सितंबर। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने झारखंड की गिद्दी ‘सी’ कोलियरी परियोजना में रिश्वतखोरी के एक मामले में सेंट्रल कोल फील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के तीन कर्मचारियों और चार अन्य आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार सीसीएल कर्मियों में सीसीएल प्रबंधक और सुरक्षा अधिकारी (खनन) अनिल कुमार, क्लर्क दीपक कुमार, सुरक्षा गार्ड नरेश कुमार और अन्य लोगों में मोहम्मद सद्दाम, इसराइल अंसारी, मोहम्मद तबारक और अरुण लाल शामिल हैं।

इन कर्मचारियों पर आरोप है कि इन्होंने सड़क मार्ग से कोयले की बिक्री के दौरान रिश्वत लेकर अवैध रूप से कोयला उठाने की अनुमति दी। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सातों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन सभी को हिरासत में ले लिया। फिलहाल एजेंसी मामले की छानबीन कर रही है ।

सभी आरोपितों को आज रांची में सीबीआई के विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया जाएगा। सीबीआई का कहना है कि इन लोगों की न्यायिक हिरासत में पूछताछ के लिए आवेदन किया गया है। इस मामले में और भी तथ्य सामने आ सकते हैं।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ