बलोचिस्तान लिबरेशन फ्रंट का बलगाटार में पाकिस्तानी सैन्य शिविर पर कब्जा, कई मरे ,लूट

97 views

क्वेटा,। बलोचिस्तान प्रांत के बलगाटार के पास चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) के पास स्थापित किए गए पाकिस्तानी सैन्य शिविर पर बलोचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (बीएलएफ) ने घमासान के बाद कब्जा कर लिया। इस शिविर पर मंगलवार शाम फ्रंट ने हमला किया। बीएलएफ ने हमले की जिम्मेदारी ली है। इस हमले में फ्रंटियर कोर के तीन अधिकारी मारे गए हैं।

द बलोचिस्तान पोस्ट (पश्तो भाषा) की मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, बीएलएफ प्रवक्ता मेजर घोरम बलोच ने बताया कि शाम छह बजे

बलगाटार के पास सीपीईसी की सुरक्षा निगरानी के लिए स्थापित पाकिस्तानी सेना के शिविर को चारों तरफ से घेरकर भीषण गोलीबारी की गई। तीन घंटे की लड़ाई के बाद लड़ाकों ने शिविर पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया। प्रवक्ता ने कहा कि शीघ्र ही विस्तृत विवरण जारी किया जाएगा।

इस बीच, अज्ञात हथियारबंद लोगों ने केच और पंजगुर जिलों के बीच बलगटार क्षेत्र में फ्रंटियर कोर (एफसी) की एक चेक पोस्ट पर हमला किया।

अधिकारियों ने पुष्टि की है कि हमले में तीन अधिकारी मारे गए और चार घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, यह हमला मंगलवार शाम को हुआ। हमले में आधुनिक स्वचालित हथियारों का प्रयोग किया गया। अभी तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

इसके अलावा बलोचिस्तान के मस्तुंग जिले में मंगलवार सुबह हथियारबंद लोगों ने एक बैंक पर हमला किया और 15 लाख रुपये से अधिक लूट लिए।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, छह से आठ हथियारबंद बदमाश एलाइड बैंक की शाखा में घुसे। कर्मचारियों को बंधक बना लिया और नकदी लूटकर फरार हो गए। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, आरोपित लगभग 15 लाख 60 हजार रुपये लूटकर ले गए।

द बलोचिस्तान पोस्ट की एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी सेना खुजदार जिले की तहसील जाहरी में लगातार जुल्म ढा रही है। दो सप्ताह से लोग दहशतजदा हैं । इंटरनेट, मोबाइल और अन्य संचार प्रणालियां पूरी तरह से बंद हैं। आंतरिक और बाहरी मार्ग सील कर दिए गए हैं। सेना ने जोहरी नूरगामा सहित अन्य क्षेत्रों के निवासियों को आदेश दिया है कि वह जन-बच्चों के साथ जोहरी अस्पताल में स्थापित सैन्य शिविर में पहुंचें।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ