आदिवासी क्षेत्र को बदहाली की ओर ले जा रही ​हेमंत सोरेन सरकारः भाजपा

38 views

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने दावा किया कि झारखंड में करीब 2,000 करोड़ रुपये का जिला मिनिरल फाउंडेशन ट्रस्ट घोटाला सामने आया है। उन्होंने आरोप लगाया कि

इस घोटाले के जरिए राज्य की ​हेमंत सोरेन सरकार आदिवासी क्षेत्र को बदहाली की ओर ले जाने और आदिवासियों को लूटने का प्रयास कर रही थी।

भाजपा मुख्यालय में बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में तुहिन सिन्हा ने कहा कि इस संदर्भ में 8 सितंबर को पहली पर बाबूलाल मरांडी ने प्रेस वार्ता की थी, जिसके उपरांत झारखंड उच्च न्यायालय ने इस पर संज्ञान लिया।

13 अक्टूबर को जब इस मामले पर सुनवाई हुई तो उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को अगले 4 हफ्ते में सुनवाई से पहले इसपर अपना उत्तर देने का निर्देश दिया।

उन्होंने दावा किया कि बोकारो में जो घोटाला सामने आया है, वह केवल एक सिरा भर है, कहा जा रहा है कि अगर पूरे झारखंड के अनुमान को मिलाकर देखा जाए तो यह घोटाला 2,000 करोड़ रुपये तक बड़ा हो सकता है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस घोटाले का पर्दाफाश किया। यह मामला राष्ट्रीय दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है क्योंकि राज्य में सत्ता चला रही तीनों पार्टियां- झरखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) – सभी विपक्षी इंडी गठबंधन का हिस्सा हैं। यही पार्टियां पड़ोसी राज्य में भी चुनाव लड़ रही हैं।

राहुल गांधी को जवाब देना चाहिए कि क्या वे इस घोटाले के माध्यम से फंड घुमाने की कोशिश कर रहे हैं?

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की रिपोर्ट पर प्रतिक्रया देते हुए तुहिन सिन्हा ने कहा कि एक महीने पहले विपक्ष के नेता ने भारत को ‘मृत अर्थव्यवस्था’ (डेड इकोनॉमी ) कहा था।

अब उन्हें उनका जवाब मिल गया। आईएमएफ ने वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत की जीडीपी वृद्धि 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है।

भारत आज भी दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ