चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षक तैनात किए

158 views

नई दिल्ली,। बिहार विधानसभा चुनाव और आठ विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनावों से पहले चुनाव आयोग ने केंद्रीय पर्यवेक्षकों की तैनाती की है। आयोग ने बताया कि पर्यवेक्षक चुनावी प्रक्रिया पर नजदीकी नजर रख रहे हैं, ताकि सभी दलों और उम्मीदवारों के लिए समान अवसर सुनिश्चित हो सके।

आयोग के अनुसार पहले चरण के लिए 121 सामान्य पर्यवेक्षक और 18 पुलिस पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं, जबकि दूसरे चरण के लिए 122 सामान्य और 20 पुलिस पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा आठ विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनावों के लिए 8 सामान्य और 8 पुलिस पर्यवेक्षक भी भेजे गए हैं। सभी पर्यवेक्षकों ने अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों का पहला दौरा पूरा कर लिया है और अब वे वहीं पर तैनात हैं।

चुनाव आयोग ने उन्हें निर्देश दिया है कि वे चुनाव प्रक्रिया की बारीकी से निगरानी करें और पारदर्शी, स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करें। साथ ही, पर्यवेक्षकों को राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों और मतदाताओं के लिए सुलभ रहने और उनकी शिकायतों के त्वरित निपटारे के निर्देश भी दिए गए हैं। आयोग ने कहा कि पर्यवेक्षक मतदान केंद्रों का दौरा करें और मतदाताओं की सुविधा के लिए हाल में शुरू की गई पहल का पालन सुनिश्चित करें।

—————

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ