बैंक अधिकारी ने करोड़ों की राशि हड़पी, एफआईआर दर्ज

55 views

शिमला, 12 सितंबर । राजधानी शिमला में बैंक ऑफ बड़ौदा के एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। छोटा शिमला थाना में इस मामले को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार बैंक ऑफ बड़ौदा के डिप्टी रीजनल मैनेजर ने पुलिस में शिकायत दी कि बैंक की कसुम्पटी शाखा में कार्यरत एक वरिष्ठ अधिकारी ने 22 अगस्त और 27 अगस्त 2025 को मिलाकर कुल 3.70 करोड़ रुपये का गबन किया। आरोप है कि एक संस्था के बैंक खाते से बिना अनुमति यह राशि एक महिला के खाते में ट्रांसफर की गई। इडक बाद रकम को वहां से आगे कई अन्य खातों में भेजा गया और नकद निकासी भी की गई। फिलहाल इस धोखाधड़ी में से 90.95 लाख रुपये खाते में शेष पाए गए हैं, जिन्हें पुलिस और बैंक प्रबंधन ने फ्रीज कर दिया है।

जानकारी के अनुसार संबंधित अधिकारी ने 7 सितंबर को बैंक प्रबंधन से लिखित रूप से जुर्म कबूल कर लिया है। उसने स्वीकार किया कि अज्ञात व्यक्तियों की मिलीभगत से निजी लाभ के लिए इस बड़े फ्राॅड को अंजाम दिया गया।

छोटा शिमला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा 316(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि पूरे मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ