बलरामपुर एसडीओपी याकूब मेमन पर लगा दुष्कर्म का आरोप, एफआईआर दर्ज

75 views

बलरामपुर/अंबिकापुर, 16 सितंबर । छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पदस्त एसडीओपी याकूब मेमन पर महिला से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़िता के अनुसार, रायपुर के एक मकान में याकूब ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। पीड़िता की शिकायत के बाद एसडीओपी के खिलाफ महिला थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

पीड़िता के अनुसार, याकूब मेमन जब रायपुर में तैनात था, तब वह उसके घर में किराए के मकान में रहती थी, तभी उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया, उसके बाद याकूब की पोस्टिंग बलरामपुर जिले में हुई। बलरामपुर आने के बाद भी याकूब रुका नहीं , वहीं पीड़िता का अश्लील वीडियो भेजकर उसे बलरामपुर बुलाता था। शिकायत के बाद रायपुर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो पीड़िता ने सरगुजा आईजी से मामले की शिकायत की। आईजी दीपक कुमार झा के निर्देश पर एफआईआर दर्ज हुआ है।

इस मामले में याकूब मेमन ने भी बीते 12 सितंबर को महिला के खिलाफ आईजी से शिकायत की है। उनके मुताबिक महिला ने पहले आर्थिक मदद मांगी और फिर नजदीकियां बढ़ाई। फिर प्लानिंग के तहत अश्लील वीडियो बनाए और पैसों की मांग शुरू कर दी। दोनों के बीच वीडियो कॉल पर बातचीत होती थी। वह अब तक उसे डेढ़ लाख रूपये दे चुके है। साथ ही, मकान अपने नाम करवाने का दबाव भी बनाया है। जब उन्होंने मना किया, तो महिला ने झूठा केस दर्ज करवा दिया।

पीड़िता ने बताया कि वह रायपुर के टिकरापारा में एसडीओपी याकूब मेनन के मकान में किराए से रहती थी। आरोप है कि याकूब मेमन ने महिला का रेप किया और अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। पीड़िता याकूब मेमन के बलरामपुर जिले में पदस्थ रहने के दौरान भी आती-जाती थी। पीड़िता ने मामले की शिकायत रायपुर पुलिस से की, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गई तो पीड़िता बलरामपुर पहुंची। बलरामपुर पुलिस ने भी महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज नहीं की तो पीड़िता सरगुजा आईजी के पास शिकायत लेकर पहुंची। सरगुजा आईजी दीपक कुमार झा ने आज मंगलवार काे बताया कि, रायपुर की रहने वाली पीड़िता ने रेप की शिकायत की थी। सरगुजा के महिला थाने में बीते 12 सितंबर को शून्य पर अपराध दर्ज किया गया है और केस डायरी रायपुर भेज दी गई है। आगे की जांच रायपुर पुलिस करेगी।

उल्लेखनीय है कि याकूब मेनन टीआई से प्रमोट होकर एसडीओपी बनाए गए हैं। वर्तमान में वे बलरामपुर पुलिस अनुविभाग के एसडीओपी हैं। शिकायत सामने आने के बाद पिछले तीन-चार दिनों से वे ड्यूटी पर नहीं पहुंचे हैं। याकूब मेमन (50 साल) 1998 में एसआई बने। प्रमोट होकर टीआई, फिर प्रमोट होकर एसडीओपी बने। बलरामपुर में 2 साल से पदस्थ हैं। खास भिलाई के रहने वाले हैं। रायपुर टिकरापारा में टीआई के पद पर पदस्थ रह चुके हैं।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ