आजम खां समाजवादी पार्टी की ताकत हैं: शिवपाल यादव

45 views

— भाजपा सरकार पर जमकर बरसे सपा महासचिव, मायावती पर भी साधा निशाना

वाराणसी। समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने रविवार शाम वाराणसी में केन्द्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और सरकारी दफ्तरों में बिना घूस दिए आमजन का कोई काम नहीं हो रहा है। प्रदेश के किसी भी सरकारी कार्यालय थाना, कचहरी, नगर निगम कहीं भी चले जाइए यही हाल है।

शिवपाल यादव ने भाजपा पर जनता से किए गए वादों को पूरा न करने का आरोप लगाया। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, “क्या भाजपा के राज में अच्छे दिन आ गए? गरीब और मध्यम वर्ग को टैक्स के जरिए लूटा गया। ठीक चुनाव के पहले जीएसटी में थोड़ी सी छूट दे दी है। स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरों तक लोग इलाज के लिए भटक रहे हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती पर हमला बोलते हुए शिवपाल यादव ने कहा, “मायावती भाजपा के इशारे पर काम कर रही हैं। भाजपा ही सब मैनेज कर रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां को लेकर पूछे गए सवाल पर शिवपाल ने कहा,आजम खां समाजवादी पार्टी की ताकत हैं। वे सपा के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं। उनके जेल से बाहर आने के बाद पार्टी को मजबूती मिली है। उन्होंने यह भी कहा कि आजम खां दस बार विधायक और दो बार सांसद रह चुके हैं, ऐसे नेता की सुरक्षा बहाल किया जाना जरूरी है। वार्ता में चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह और एमएलसी आशुतोष सिन्हा भी मौजूद रहे।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ