हथियार बंद बदमाशों ने दो युवकों के साथ मारपीट कर की लूट

116 views

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में थाना सेक्टर- 113 क्षेत्र के सोरखा पुस्ता के पास से हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक और उसके दोस्त के साथ मारपीट कर उसकी मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, नकदी आदि लूट लिया। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस से की है।

आशीष कुमार झा ने बताया कि वह सोरखा गांव में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार वह गांव रोजा जलालपुर गांव के पास स्थित एक कंपनी में 10 दिन पूर्व काम पर लगे थे। पीड़ित के अनुसार वह अपनी फैक्टरी से काम करके अपने दोस्त सन्नी के साथ बीती रात को मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर के लिए आ रहा था।

जैसे ही वह सोरखा पुस्ता के पास पहुंचा हथियारबंद अज्ञात बदमाशों ने उसे रोक लिया। पीड़ित के अनुसार उन बदमाशों ने उसके और दोस्त के साथ मारपीट कर उनके पास रखा हुआ दो कीमती मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल, पर्स, नकदी आदि लूट लिया। पीड़ित के अनुसार बदमाशों ने हवाई फायर भी किया, जिससे वह डर गया। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस से की है। थाना सेक्टर 113 के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि घटना की चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ