मुठभेड़ में नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, गोली लगी

40 views

फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर मिशन शक्ति पुलिस टीम ने रविवार देर रात नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले अभियुक्त को मुठभेड में गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि 12 अक्टूबर को थाना रसूलपुर पर एक मुकदमा दर्ज हुआ। जिसमें अभियुक्त संतोष पुत्र लालसिंह निवासी ओमनगर कालौनी थाना लाइनपार पर नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप था। यह मुकदमा पीड़िता के पिता ने दर्ज कराया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 2 टीमों का गठन किया गए।

उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी रसूलपुर प्रदीप कुमार रविवार देर रात मिशन शक्ति टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त फतेहाबाद रोड पर जंगलों में छुपे-छुपाये घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीमों ने दबिश दी तो एक संदिग्ध व्यक्ति ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम की गयी जवाबी कार्यवाही में संदिग्ध व्यक्ति के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान वांछित अभियुक्त संतोष के रुप में हुई है। जिसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर,01 खोखा कारतूस व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है।

एएसपी ने बताया कि घायल अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ