ढक्कन खिसकने से टंकी में गिरा युवक, मौत से इलाके में मातम

60 views

मीरजापुर, 16 सितंबर । उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में सोमवार की देर रात शहर के घंटाघर परिसर में हुए हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। रामबाग कुरैश नगर निवासी नट्टे रोटी वाले का 22 वर्षीय पुत्र गोलू अपने दोस्तों के साथ घंटाघर स्थित जलनिगम के ट्यूबल टैंक के ऊपर बैठा था। इसी दौरान टंकी का ढक्कन अचानक खिसक गया और गोलू 20 फीट गहरे पानी में गिर पड़ा।

आनन-फानन में दोस्तों और स्थानीय लोगों ने उसे पानी से बाहर निकालकर मंडलीय अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि गोलू शाम को घर से मां से पैसे लेकर निकला था। परिजन उसके रात में खाना खाने लौटने की उम्मीद कर रहे थे, मगर देर रात घर पर उसका शव पहुंचा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जलनिगम की लापरवाही इस दुर्घटना की बड़ी वजह बनी। टंकी का ढक्कन पूरी तरह सुरक्षित नहीं था, जिससे यह हादसा हुआ। घटना की सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज पाठक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ