बीएचयू के लिए गर्व का क्षण: विश्व के शीर्ष दाे फीसद वैज्ञानिकों में शामिल हुए विश्वविद्यालय के 44 वैज्ञानिक

145 views

वाराणसी,21 सितम्बर । काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) ने एक बार फिर वैश्विक मंच पर अपनी वैज्ञानिक उत्कृष्टता का परचम लहराया है। विश्वविद्यालय के 44 वैज्ञानिकों को उनके करियर में किए गए अनुसंधान कार्य और वैश्विक प्रभाव के लिए दुनिया के शीर्ष 02फीसद वैज्ञानिकों की सूची में शामिल किया गया है।

यह प्रतिष्ठित सूची अंतरराष्ट्रीय प्रकाशन संस्था एल्सेवियर द्वारा जारी की गई है, जो “मानकीकृत उद्धरण संकेतकों पर आधारित विज्ञान-व्यापी लेखक डेटाबेस” पर आधारित है। यह सूची वैज्ञानिकों के अब तक के करियर और 2024 में किए गए शोध कार्यों के आधार पर तैयार की गई है।

बीएचयू के जनसंपर्क कार्यालय द्वारा शनिवार को साझा की गई जानकारी के अनुसार, करियर आधारित मानकों के अनुसार 44 वैज्ञानिकों को और वर्ष 2024 में प्राप्त उद्धरणों के आधार पर कुल 51 वैज्ञानिकों को इस वैश्विक सूची में स्थान मिला है।

इस सूची में वैज्ञानिकों को 22 प्रमुख वैज्ञानिक क्षेत्रों और 174 उप-क्षेत्रों में वर्गीकृत किया गया है। सूची में उन्हीं वैज्ञानिकों को शामिल किया गया है, जिन्होंने कम से कम पाँच शोध पत्र प्रकाशित किए हैं। प्रत्येक वैज्ञानिक के लिए उनके क्षेत्र के अनुसार प्रतिशतक निर्धारित किया गया है, जिससे उनके प्रभाव और योगदान को मापा गया है।

यह उपलब्धि न केवल बीएचयू के लिए, बल्कि सम्पूर्ण भारतवर्ष के लिए गौरव का विषय है। यह विश्वविद्यालय में हो रहे उच्च गुणवत्ता वाले शोध, समर्पित संकाय और नवाचार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलने का प्रमाण है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ