बांदा में पांच वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, आराेपित बाल अपचारी हिरासत में

36 views

बांदा, 6 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में थाना क्षेत्र बबेरू के एक गांव में 5 वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले दूर के नाबालिग रिश्तेदार ने दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने पर मां ने जानकारी की ताे पूरा मामला खुल गया। मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित बाल अपचारी काे हिरासत में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बबेरू सौरभ सिंह ने साेमवार काे बताया कि थाना बबेरू क्षेत्रांतर्गत एक 5 वर्षीय बच्ची के साथ उसी गांव के पड़ोसी नाबालिग

किशाेर के द्वारा दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है। यह घटना रविवार सुबह 10 बजे की है। बताया जा रहा है कि आरोपित किशोर के घर में पीड़िता के पिता ने अपना मोबाइल चार्जिंग के लिए लगाया था। उन्होंने अपनी बेटी को मोबाइल आरोपित के घर से लाने भेजा। जिस समय बच्ची आरोपित के घर पहुंची उस समय उसके माता-पिता काम से घर के बाहर गए थे। घर पर अकेले किशाेर ने बच्ची के पहुंचने पर उसके साथ दुष्कर्म कर

डाला।

पीड़ित बच्ची की मां की ओर से मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए आराेपित नाबालिग (14) काे हिरासत में कर लिया गया है। बबेरू कोतवाली प्रभारी ने माैके पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम व महिला शक्ति प्रभारी के साथ निरीक्षण किया गया है। बच्ची को अग्रिम चिकित्सीय इलाज के लिए

मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया गया है, जहां उसकी स्थिति सामान्य बनी हुई है। पुलिस ने घटना के आराेपित बाल अपचारी से पूछताछ करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ