शराब लूटकांड में शामिल बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

32 views

बलिया, 18 सितंबर ।पिकअप पर लदी शराब लूटकांड के आरोपित अभिराम सिंह ऊर्फ चेंपू को बलिया पुलिस ने बुधवार की रात ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के तहत एक मुठभेड़ में धर दबोचा। पुलिस की गोली बदमाश चेंपू के पैर में लगी। फिलहाल उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

बलिया के बैरिया थाना अंतर्गत लालगंज में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के पास 13 सितम्बर को कम्पोजिट शराब की दुकान पर ले जाते समय पिकअप में लदी अंग्रेजी शराब की लूट की घटना हुई थी। जिसके बाद से ही बैरिया पुलिस लगातार अभियुक्तों की खोजबीन में दबिश दे रही थी। गुरुवार सुबह एएसपी कृपाशंकर ने बताया कि बुधवार की देररात को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि शराब लूट कांड का आरोपित बैरिया-दोकटी सोनबरसा ग्रीन फील्ड ओवर ब्रिज के पास मौजूद है। चेकिंग के दौरान संदिग्ध काले रंग की मोटरसाइकिल चालक को रुकने का इशारा किया गया। लेकिन मोटरसाइकिल चालक बिना रुके तेजी से भागने लगा। बैरिया पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल से भागते हुए संदिग्ध का पीछा किया गया लेकिन संदिग्ध ने खुद को पुलिस से घिरता देख फायर कर दिया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में संदिग्ध मोटरसाइकिल चालक के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल युवक को हिरासत में लेकर इलाज के लिए पास के सीएचसी सोनबरसा भेजा गया। जिसे बाद में सीएचसी सोनबरसा से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि संदिग्ध मोटरसाइकिल चालक से पूछताछ में पता चला कि उसका नाम चेंपू उर्फ अभि राठौर उर्फ अभिनाश उर्फ अभिराम पुत्र नथुनी निवासी सावन छपरा थाना दोकटी है। जो 13 सितम्बर को हुई शराब लूट का वांछित अभियुक्त है। पकड़े गये बदमाश के कब्जे से एक तमंचा बरामद हुआ है

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ