उत्तर प्रदेश में 16 आईएएस अधिकारियों का तबादला, विजय विश्वास पंत लखनऊ के नए मंडलायुक्त बने

83 views

लखनऊ, 16 सितम्बर । उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार की देर शाम को 16 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। प्रतीक्षारत सूची में शामिल विजय विश्वास पंत को लखनऊ का नया मंडलायुक्त बनाया गया है। वही, लखनऊ की मंडलायुक्त डॉ. रौशन जैकब को सचिव खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के साथ ही आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की जिम्मेदारी मिली है।

शासन ने मंगलवार देर शाम को 16 आईएएस अफसरों के तबादले की सूची जारी की है। इसमें डॉ. रंजन कुमार को प्रमुख सचिव, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग से अवमुक्त करते हुए शेष यथावत रहेंगे। उनके पास आयुष तथा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग का पद था। सुहास एल.वाई. को वर्तमान पद के साथ साथ युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

चैत्रा बी. को महानिदेशक आयुष, संजय कुमार खत्री को प्रभारी मुख्य कार्य पालक अधिकारी बुंदेलखंड, औद्योगिक विकास प्राधिकरण, कंचन वर्मा को आयुक्त एवं सचिव राजस्व विभाग, मोनिका रानी को प्रभारी महानिदेशक स्कूल शिक्षा बनाया गया।

राजेश कुमार द्वितीय को महानिदेशक पर्यटन, सौम्या अग्रवाल को प्रयागराज का मंडल आयुक्त बनाया है। किंजल सिंह को परिवहन आयुक्त, बृजेश नारायण सिंह को सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, मनीषा त्रिघाटिया को सचिव, महिला कल्याण एवं बाल विकास एवं पुष्टाहार, बी चंद्रकला को सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग तथा मुख्य कार्याधिकारी, क्लीन एयर मैनेजमेंट प्रोडक्ट अथॉरिटी अनामिका सिंह को बरेली का मंडलायुक्त और अर्पण यू को वर्तमान पद के साथ महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा बनाया गया है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ