41 लाख से अधिक की राशि गबन के आराेपित कैश कलेक्शन एजेंट गिरफ्तार

38 views

बीजापुर, 9 सितंबर । जिले के थाना कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 41 लाख रुपये से अधिक की राशि गबन करने वाले आराेपित कैश कलेक्शन एजेंट लखेश्वर मांझी (उम्र 23 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपि‍त सीएमएस इन्फो सिस्टम लिमिटेड कंपनी में कैश कलेक्शन के रूप में कार्यरत था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपि‍त लखेश्वर मांझी ने जून और जुलाई 2025 के दौरान डिलीवरी कंपनी से नगद राशि एकत्रित की, लेकिन 41 लाख 23 हजार 054 रुपये की राशि कंपनी के खाते में जमा नहीं करते हुए उसे अपने निजी कार्यों में खर्च कर दिया।

जैसे ही कंपनी द्वारा रिपोर्ट दर्ज करवाई गई, थाना बीजापुर की टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपि‍त को हिरासत में लेकर पूछताछ में गबन की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस ने आरोपि‍त के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई उपरांत आराेपि‍त लखेश्वर मांझी काे आज मंगलवार काे न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ