इंडिगो की वाराणसी, चंडीगढ़, देहरादून से 9 उड़ानें रद्द, एयरलाइन ने जारी की एडवाइजरी

104 views

नई दिल्‍ली। देश की प्रमुख विमानन कंपनी इंडिगो को सर्दियों एवं घने कोहरे के बीच उड़ान में बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। एयरलाइन ने शुक्रवार को वाराणसी, चंडीगढ़ और देहरादून हवाई अड्डों पर अपनी 9 उड़ानें रद्द कर दी हैं।

इंडिगो ने एक्‍स पोस्‍ट पर एक नई ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है, जिसमें हवाई यात्रियों को सलाह एवं चेतावनी दी है, जिसमें कहा गया है कि कुछ रूट्स पर सेवाओं में देरी और रुकावटें आ सकती हैं। एयरलाइन ने जारी एडवाइजरी में कहा कि आज शाम में वाराणसी, चंडीगढ़ और देहरादून में कोहरा छाने की उम्मीद है, जिससे फ्लाइट ऑपरेशन पर असर पड़ सकता है। इसको देखते हुए 9 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

एयरलाइन ने कहा क‍ि एयरपोर्ट पर इंतजार का समय कम करने के लिए आज बाद में शेड्यूल की गई कुछ फ्लाइट पहले ही कैंसिल कर दी गई हैं। इंडिगो ने जारी अपने यात्रा सलाह में बताया कि लगातार कोहरे के कारण आने-जाने वाली फ्लाइट्स पर असर पड़ रहा है। ऐसे में हम समझते हैं कि इससे आपकी योजनाओं पर असर पड़ सकता है और हम आपकी समझ की सराहना करते हैं।

इंडिगो ने बताया कि हमारी टीमें स्थितियों पर करीब से नजर रख रही हैं और सभी टचपॉइंट पर ग्राहकों की मदद के लिए उपलब्ध हैं। बयान में कहा कि हम सलाह देते हैं कि ग्राहक घर से निकलने से पहले हमारी वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक कर लें। कैंसिल होने की स्थिति में, आप http://goindigo.in/plan-b.html पर ऑनलाइन रीबुक कर सकते हैं या रिफंड क्लेम कर सकते हैं। इन मौसम की स्थितियों में सुरक्षित रूप से काम करने में आपके धैर्य के लिए धन्यवाद।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ