शिमला में चिट्टा व अफीम के साथ दो गिरफ्तार

130 views

शिमला, 09 नवंबर । पुलिस ने शिमला जिले के ठियोग और रोहड़ू थाना क्षेत्रों में दो अलग-अलग मामलों में नशीले पदार्थों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में एनडीपीएस अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

पहला मामला ठियोग थाना क्षेत्र का है। पुलिस टीम जब शनिवार शाम नेशनल हाईवे-05 पर बिजली कार्यालय के पास गश्त कर रही थी, उस दौरान एक युवक की तलाशी ली गई। जांच के दौरान उसके कब्जे से करीब 9.690 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया। आरोपी की पहचान लोवेश पुत्र प्रताप सिंह, निवासी गांव चौकी, डाकघर कुफरी, तहसील एवं जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दूसरा मामला रोहड़ू थाना क्षेत्र का है। पुलिस की डिटेक्शन सेल की टीम ने आईएसबीटी रोहड़ू में तलाशी के दौरान एक व्यक्ति से 128 ग्राम अफीम बरामद की। आरोपी की पहचान सुरेंद्र चौहान पुत्र शिव लाल, निवासी गांव रगटू, डाकघर क्यौरा, तहसील थियोग, जिला शिमला, उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार आरोपी एक निजी बस कंपनी में कंडक्टर के रूप में कार्यरत है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

एसएसपी शिमला संजीव गांधी ने रविवार को बताया कि दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर कारवाई अमल में लाई जा रही है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज