बरेली: पुरानी रंजिश में बांका मारकर किसान की हत्या

271 views

बरेली, 9 नवंबर। उत्तर प्रदेश में बरेली जिले के शेरगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम को पुरानी रंजिश में एक किसान की हत्या कर दी गई। पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) मुकेश कुमार ने रविवार को बताया कि गांव बैरमनगर निवासी किसान भूप सिंह यादव (50) शनिवार देर शाम बटाईदार धर्मपाल सिंह के साथ खेत पर बैठे थे। उसी दौरान गांव का तुलाराम, बेटे पप्पू, संजीव और रम्पुरा निवासी वकील अहमद काे लेकर पहुंच गया।आराेपिताें ने कुछ देर कहासुनी के बाद बांके से भूप सिंह की गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। खून से लथपथ किसान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को देखकर धर्मपाल जान बचाकर भागा और उसने भूप सिंह बेटे भूपेंद्र को मामले की जानकारी दी। खबर मिलते ही परिजन खेत पहुंचे और लाश को देखकर रोने लगे। ग्रामीणाें की सूचना पाकर पुलिस और फील्ड यूनिट टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मनमुटाव के चलते किसान की हत्या की गई है। परिजनों की तहरीर पर आराेपित तुलाराम, उसके दोनों बेटों और वकील अहमद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।————-

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ