मुश्किल दौर की यादों में खोईं तमन्ना भाटिया

233 views

तमन्ना भाटिया अपने शानदार करियर और स्टाइलिश अंदाज से साउथ भारतीय सिनेमा की स्टार बन चुकी हैं। साथ ही बॉलीवुड में भी उनकी मजबूत पकड़ दिखाई देती है। स्क्रीन पर उनकी मौजूदगी दर्शकों को आकर्षित करती है। हालांकि, इस मुकाम तक पहुंचने का सफर हमेशा आसान नहीं था। मुंबई में जन्मी होने के बावजूद, उन्हें खुद के ही शहर में अपनी पहचान साबित करने के लिए संघर्ष करना पड़ा। अभिनेत्री ने अपने शुरुआती संघर्ष का दिलचस्प किस्सा शेयर किया है।

तमन्ना का संघर्ष भरा दौरएक इंटरव्यू में तमन्ना ने खुलकर बताया कि साउथ में लगभग एक दशक तक काम करने के बाद, हिंदी सिनेमा में वापसी उनके लिए किसी नए सफर जैसा था। उन्होंने कहा, “मैं हिंदी फिल्मों को देखते हुए पली-बढ़ी हूं। उस संस्कृति को मैं बखूबी समझती हूं, लेकिन जब मैंने हिंदी फिल्मों की ओर कदम बढ़ाया, तो कई चुनौतियां सामने आईं।” अभिनेत्री ने आगे बताया कि साउथ में उनकी लोकप्रियता इतनी ज्यादा थी कि मुंबई वालों को उन्हें यह याद दिलाना पड़ता था कि वह यहीं की हैं।

तमन्ना के लिए बॉलीवुड और साउथ सिनेमा दोनों ही बेहद खास हैं। एक जहां उनकी जन्मभूमि है, वहीं दूसरी उनकी कर्मभूमि। अभिनेत्री ने 2005 में हिंदी फिल्म ‘चांद सा रोशन चेहरा’ से शुरुआत की थी और एक साल बाद तमिल फिल्म ‘केडी’ के साथ साउथ में कदम रखा था। फिर ‘हैप्पी डेज’ और ‘कल्लूरी’ जैसी फिल्मों ने उन्हें दर्शकों का चहेता बना दिया। इसके बाद ‘बाहुबली’ जैसी ऐतिहासिक सफलता ने उन्हें पैन-इंडिया स्टार बना दिया। फिलहाल काम की बात करें तो तमन्ना आखिरी बार ‘ओडेला 2’ में नजर आई थीं। उनकी कहानी उस कलाकार की है, जो चाहे किसी भी मंच पर क्यों न पहुंचे, अपनी मेहनत और जड़ों से हमेशा जुड़ा रहता है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ