तहसील कार्यालय का सहायक प्रशासनिक अधिकारी 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

295 views

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की झुंझुनूं टीम ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए तहसील कार्यालय सरदारशहर जिला चूरू के सहायक प्रशासनिक अधिकारी निर्मल सोनी को 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार सहायक प्रशासनिक अधिकारी सोनी राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ का जिलाध्यक्ष भी है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पुलिस महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी की झुंझुनूं टीम को परिवादी ने शिकायत दी कि उसने तहसील कार्यालय सरदार शहर में कृषि भूमि के कन्वर्जन के लिए आवेदन कर रखा है। तहसील के सहायक प्रशासनिक अधिकारी (बाबू) निर्मल सोनी भूमि कन्वर्जन करने की एवज में एक लाख रुपये रिश्वत की मांग की। इस पर एसीबी ने शिकायत पर गोपनीय रिश्वत मांग सत्यापन के दौरान सहायक प्रशासनिक अधिकारी निर्मल सोनी बाबू ने परिवादी से 90 हजार रुपये की कृषि भूमि कन्वर्जन करने की एवज में स्वयं व तहसीलदार के नाम से रिश्वत की मांग करना पाया पाया गया। इस पर एसीबी झुंझुनूं के पुलिस उप अधीक्षक शब्बीर खान ने ट्रेप की कार्रवाई करते हुए सहायक प्रशासनिक अधिकारी निर्मल सोनी को 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है और साथ ही पेंट की जेब में रखी हुई रिश्वत भी जब्त की गई।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ