मायावती के आवास के बाहर 69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

236 views

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने रविवार को एक बार फिर से प्रदर्शन किया। इस बार नाराज अभ्यर्थी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के आवास के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे। इस दाैरान अभ्यर्थी मायावती से मिलने की गुहार लगा रहे थे।

69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी सुप्रीम कोर्ट में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पैरवी न करने से आन्दोलित हैं। अभ्यर्थी प्रतिदिन किसी न किसी नेता के आवास के समक्ष प्रदर्शन करते हैं। आज बसपा अध्यक्ष के आवास के सामने प्रदर्शन शुरू होते ही बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंची और उन्हें रोकने का प्रयास किया। अभ्यर्थियों ने यहां पर जोरदार नारेबाजी की। पुलिस ने अभ्यर्थियों को बस में बैठाकर इको गार्डेन ले गयी।

अभ्यर्थियों का कहना है कि हाईकोर्ट का जो फैसला आया था, सरकार ने उसे जानबूझकर लटका दिया जिससे यह मामला अब सुप्रीम कोर्ट में चला गया। सरकार के पास पर्याप्त समय था। वह हाईकोर्ट डबल बेंच के फैसले का पालन करके न्याय कर सकती थी।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अमरेन्द्र पटेल ने बताया कि 28 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवायी होनी है। हम सरकार से मांग करते हैं कि प्रदेश सरकार सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता भेजे और हमारे पक्ष में सुनवायी कराकर हमें न्याय दिलाये।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज