दिल्ली से बिना लगेज के जबलपुर पहुंचा इंडिगो का विमान, एयरपोर्ट पर हंगामा

131 views

– 15 यात्रियों का लगेज दिल्ली में ही छूटा

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित डुमना एयरपोर्ट पर शनिवार को यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। दिल्ली से इंडिगो एयरलाइंस के विमान में सवार होकर यात्री तो जबलपुर आ गए, लेकिन उनका सामान नहीं आया। एयरपोर्ट पर जब सामान लेने यात्री टर्मिनल में पहुंचे तो 15 यात्रियों के सामान दिल्ली में छूटने की जानकारी मिली। इसके बाद यात्रियों ने का गुस्सा फूट पड़ा और करीब एक घंटे तक एयरपोर्ट पर हंगामा चलता रहा। बाद में इंडिगो के प्रतिनिधियों ने बातचीत की और रविवार की फ्लाइट से सामान बुलवाने का आश्वासन दिया, तब जाकर मामला शांत हुआ।

जानकारी के अनुसार,इंडिगो की दिल्ली-जबलपुर-दिल्ली फ्लाइट शनिवार को निर्धारित समय एक बजकर 40 मिनट पर दिल्ली से उड़ी। यह फ्लाइट दोपहर तीन बजकर 10 मिनट पर जबलपुर एयरपोर्ट पहुंची। इस फ्लाइट से 15 यात्री जबलपुर पहुंचे। ये सभी यात्री बाहर निकले और लाउंज में अपने-अपने लगेज का इंतजार करने लगे। लगभग 20 से 25 मिनट बाद तक सामान नहीं आया तो उन्होंने कारण पूछा, तब पता चला कि उनका सामान दिल्ली में ही रह गया है। लगभग 15 से अधिक यात्री ऐसे थे, जिनका सामान दिल्ली में छूट गया था। सामान न मिलने से नाराज यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा शुरू कर दिया। इंडिगो प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इंडिगो प्रबंधन ने रविवार को दिल्ली से आने वाली फ्लाइट में सामान बुलवाने का आश्वासन दिया, तब हंगामा शांत हुआ।

इस विमान से चार ऐसे यात्री जबलपुर पहुंचे, जिन्हें रविवार को विवाह समारोह में शामिल होना है। एक यात्री तारिक अहमद खान ने बताया कि विमानन कंपनी प्रबंधन की लापरवाही से उनका जो लगेज दिल्ली में ही छूट गया है, उसमें उनके पहनने के कपड़े, जेवर, मेकअप सामग्री आदि है। उन्होंने कहा कि वे परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए हैं। उन्होंने ड्रेसेस व अन्य सामग्री पूरी तैयारी कई माह पहले से करके अपने-अपने बैग में रखी थी, लेकिन इंडिगो विमानन कंपनी ने उनकी सारी तैयारियों पर पानी फेर दिया। अब हमें यह भरोसा दिया जा रहा है कि कल की फ्लाइट से उनका सामान जबलपुर आयेगा। यात्रियों ने यह भी कहा कि वे जो कपड़े पहने हुए हैं, वही उनके पास है, यहां पर वे क्या पहनें, क्योंकि सारे कपड़े उनके लगेज में ही हैं।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ