भारत और ब्रिटेन के बीच विधि और न्याय क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा

203 views

नई दिल्ली, 07 नवंबर । भारत और ब्रिटेन के बीच विधि और न्याय के क्षेत्र में आपसी सहयोग को और मजबूत करने के लिए व्यापक स्तर पर विचार-विमर्श हुआ। इस संबंध में ब्रिटेन के न्याय मंत्रालय का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित शास्त्री भवन में भारत सरकार के विधि और न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग के सचिव से मिला।

केंद्रीय विधि मंत्रालय के अनुसार बैठक में विधायी मसौदा तैयार करने, ईज ऑफ लिविंग पहल, अप्रचलित कानूनों को समाप्त करने, न्यायाधिकरण प्रणाली, लैंगिक न्याय और दोनों देशों के अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने भारत और ब्रिटेन के बीच हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) के क्रियान्वयन से जुड़े पहलुओं पर भी चर्चा हुई।

प्रतिनिधिमंडल में ब्रिटेन के न्याय मंत्रालय के अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम प्रमुख डेविड मेयर, अंतरराष्ट्रीय विधि शासन प्रमुख क्रिस्टिना सोपर, विधिक सेवा वरिष्ठ नीति सलाहकार पॉल स्कॉट और अंतरराष्ट्रीय सहभागिता वरिष्ठ नीति सलाहकार बारबोरा सिंदारोवा शामिल थे। इनके साथ ब्रिटिश उच्चायोग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ