लगातार बारिश के कारण नेपाल के प्रमुख 11 राजमार्ग अवरुद्ध

31 views

काठमांडू, 06 अक्टूबर । बाढ़ और भूस्खलन ने नेपाल के प्रमुख राजमार्गो को अवरूद्ध कर दिया है। सोमवार को बारिश रुकने के बाद भी करीब 11 राजमार्गों के अवरुद्ध होने की जानकारी दी गई है।

सबसे अधिक अवरुद्ध सड़क कोशी और बागमती प्रांतों में है जहां 19 सड़क खंडों को पूरी तरह से बंद किया गया है। सड़क विभाग ने सार्वजनिक सूचना में इन क्षेत्रों में कई जगह पर भूस्खलन होने की आशंका को देखते हुए सड़कमार्ग बंद किए जाने की जानकारी दी है।

अधिकारियों के अनुसार, कोशी में आठ और बागमती में 11 सड़क खंड को पूरी तरह से ब्लॉक किया गया है। इन सड़क खंडों से यात्रा करने वाले यात्रियों और वाहनों को वैकल्पिक मार्ग प्रयोग करने का सुझाव दिया गया है।

शुक्रवार और शनिवार को लगातार बारिश ने देश भर के अधिकांश प्रमुख राजमार्गों को बाधित कर दिया है। नेपाल पुलिस के अनुसार पूर्व में मेची राजमार्ग से मिड-हिल और बीपी राजमार्ग तक, कई प्रमुख सड़क खंडों को पूरी तरह से अवरुद्ध कर दिया गया है। पुलिस ने पुष्टि की कि मदन भंडारी राजमार्ग पर यातायात आंशिक रूप से फिर से शुरू हो गया है और यह एकतरफा प्रणाली में काम कर रहा है।

वर्तमान में, कोशी, सिद्धिचरन, मेची, मिड-हिल, पासंग ल्हामू, अरानिको, बीपी, कांति लोकपथ और कुलेखानी-सिसनेरी-दक्षिणकाली-काठमांडू सड़क खंड भूस्खलन और लगातार बारिश के कारण बाढ़ के कारण बंद हैं।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ