मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त मुखिया गिरफ्तार, गोली लगी

57 views

फिरोजाबाद,। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज पुलिस टीम ने रविवार देर रात्रि जिले के टॉप टेन सक्रिय अपराधी हिस्ट्रीशीटर व गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त मुखिया को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पैर में गोली लगने से घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया है।

अपर पुलिस अधीक्षक देहात अनुज चौधरी ने बताया कि थाना प्रभारी थाना सिरसागंज वैभव कुमार सिंह रविवार देर रात्रि पुलिस टीम के साह सूरजपुर दुगमई नहर के पास चैकिंग कर रहे थे। इसी दौरान नगला खंगर की तरफ से एक अपाचे मोटरसाइकिल पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस ने रोका तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जबावी फायरिंग में अभियुक्त के पैर गोली लग गयी। अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 02 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 जिंदा कारतूस 315 बोर एवं चोरी की 01 अपाचे मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

एएसपी ने बताया कि घायल अभियुक्त की पहचान मुखिया पुत्र लायक सिंह निवासी गिहार कॉलोनी थाना सिरसागंज के रूप में हुई है। जो थाना सिरसागंज के मुकदमे में वांछित चल रहा था। इसका अपराधिक इतिहास है।घायल अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ