बस और कार की हुई टक्कर, पांच की मौत

76 views

– हादसे में 10 लाेग घायल, छह की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर – मुख्यमंत्री याेगी ने हादसे का लिया संज्ञान, अधिकारियाें काे दिए निर्देश

लखीमपुर खीरी,। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जनपद में रविवार सुबह रोडवेज बस और एक कार में टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोगों की मौत और 10 लोग घायल हो गए। इनमें छह लोगों की हालत गंभीर होने पर लखनऊ भेजा गया है। सूचना के बाद जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल और पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लेते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने घटना के संबंध में बताया कि रविवार सुबह एक रोडवेज बस यहां से लखनऊ जा रही थी। वही, सीतापुर से 15 सवारियों को लेकर एक कार जनपद की ओर आ रही थी। सड़क की एक दिशा पर काम हो रहा था तो दूसरी दिशा से ही वाहन आ जा रहे थे।

लखीमपुर-सीतापुर मार्ग के ओयल मोड़ पर रोडवेज बस और कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई है, जिनकी पहचान एलआरपी निवासी गुड्डू उर्फ सुनील, पिपर झाला निवासी सरफराज, बहराइच का रामशंकर, बुद्धराम उर्फ बुद्धू और एक अज्ञात की मौत हो गई है। शेष घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। इनमें छह की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर किया गया है। शेष लोगों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मृतकों की पहचान कर घटना की जानकारी परिवार को दे दी गई है।

जिलाधिकारी ने बताया कि मैं और एसपी साहब अस्पताल में घायलों का हालचाल लेने के बाद घटनास्थल का मौका मुआयाना करेंगे। आगे से ऐसी कोई घटना न हो इसके लिए जो भी कार्य करना होगा वो किया जाएगा। घायलों में सलमान उसकी पत्नी बबली और बेटा नाज के साथ ही पुष्पा, दिलकुश, रामलाल और शारदा का नाम सामने आया है। —————————

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ