वाराणसी शहर के 18 पर्यटन स्थल ग्लोबल डेस्टीनेशन के रूप में विकसित हाेंगे

30 views

——समीक्षा बैठक में केन्द्रीय पर्यटन सचिव ने कार्यों का प्रस्तुतीकरण देखा

वाराणसी, 16 सितम्बर । उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित 18 पर्यटन स्थलों को ग्लोबल डेस्टीनेशन के रूप में विकसित करने की कवायद चल रही है। मंगलवार को कमिश्नरी सभागार में केन्द्रीय सचिव (पर्यटन मंत्रालय) वी. विद्यावती ने जिला प्रशासन के अफसरों के साथ इसको लेकर समीक्षा बैठक की। इसमें वाराणसी परिक्षेत्र के मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने 18 पर्यटन स्थलों पर अब तक किये गये कार्यों का प्रस्तुतीकरण दिया।

कमिश्नर ने बताया कि 18 पर्यटन स्थलों को जोड़ने वाले मार्गो पर साफ-सफाई की उच्चतम व्यवस्था पाली के हिसाब से सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगा कर कराई जा रही है। प्रमुख पर्यटन मार्गो पर केबिल एवं बिजली के तारों के फैले जाल- जंजाल को हटा दिया गया है अथवा उन्हें सुव्यवस्थित कर दिया गया है। नगर में पर्यटकों के सुविधा के लिए हेरिटेज सॉयनेजेज के डिजाईन तैयार कर लिये गये हैं। जिनका क्रियान्यवन अति शीघ्र करा लिया जायेगा। काशी में नये 09 वाकिंग टूर्स तथा 08 नई टूरिस्ट आईटेनरी तैयार कर ली गई है। विगत दिनों इनकी लांचिंग कराई जा चुकी है। काशी एवं सारनाथ के डिजिटल ब्रोशर बनाये जाने की कार्यवाही प्रगति में है। वाराणसी के पर्यटन सेवा प्रादाताओं का प्रशिक्षण निरंतर किया जा रहा है, अभी तक 231 बोट मैन एवं 318 टैक्सी ड्राइवर्स को प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है।

सचिव पर्यटन मंत्रालय ने प्रगति पर संतोष जता शेष बचे कार्यों को शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण कराये जाने के लिए निर्देशित किया। बैठक में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, नगर आयुक्त अक्षत वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल, एडीएम सिटी आलोक वर्मा, एडीएम प्रशासन विपिन कुमार, एडीएम एफआर वंदिता श्रीवास्तव, संयुक्त निदेशक पर्यटन दिनेश सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ