झाड़ी में छुपाकर रखे 107 किलो गांजा बरामद,दो तस्कर चिन्हित

34 views

पूर्वी चंपारण,06 सितंबर । जिला के भेलाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर नेपाल से तस्करी कर भेलाही नहर चौक से आगे सैनिक रोड के समीप झाड़ी में छुपाकर रखे 107 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 53 लाख रूपये से ज्यादा आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार नेपाल से तस्करी कर लायी गई गांजा की खेप को रात के अंधेरे में अन्यत्र भेजने की योजना थी।हालांकि पुलिस ने उसे बरामद कर तस्करों के मंसूबे पर पानी फेर दिया। । इस गांजा तस्करी में शामिल दो गांजा तस्करों की संलिप्तता पाई गई है,जिसपर पुलिस ने करवाई शुरू कर दी है।

रक्सौल एसडीपीओ मनीष आनन्द ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि इस रास्ते गांजा की बड़ी खेप निकलने वाली है।इस पर दंडाधिकारी को नियुक्त करते हुए जांच दल का गठन किया गया। जांच दल भेलाही नहर सैनिक रोड पर पंहुचा तो पुलिस वाहन को देखते ही दो लोग भागने लगे,संदेह पर पुलिस जब उस जगह पहुची तो झाड़ी में छुपाकर रखे 9 बंडलों में करीब 107 किलो गांजा बरामद किया गया।

एसडीपीओ ने बताया की इस गांजा तस्करी में राजेश भगत व अवधेश भगत की संलिप्तता पाई गई है।जिस पर बिधि सम्मत करवाई की जा रही है। टीम में एसडीपीओ के अलावे भेलाही थानाध्यक्ष गौरव कुमार,एएसआई राजीव नयन सिंह व भेलाही थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ