सीहोरः केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने गुरुद्वारे में मत्था टेक नागरिकों की खुशहाली के लिए की अरदास

208 views

सीहोर, 05 नवंबर । केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को गुरु नानक देव की जयंती के अवसर पर मध्य प्रदेश के सीहोर जिला मुख्यालय स्थित गुरुद्वारा में आयोजित लंगर कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने गुरु दरबार में मत्था टेक कर प्रदेश की जनता के लिए खुशहाली की अरदास की और ज्ञानी जी को दरबार के लिए परंपरा अनुसार वस्त्र भेंट किया। इस दौरान गुरुद्वारा के बाहर लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को सीहोर में गंगा आश्रम स्थित गुरुद्वारे पहुंचे, जहां विधायक सुदेश राय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा उनकी गुलदस्ता भेंट कर अगवानी की गई। उन्होंने यहां गुरु दरबार में मत्था टेका और नागरिकों की सुख-समृद्धि की अरदास की। गुरुद्वारा के बाहर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधायक सुदेश राय ने समस्त सिख समाज जनों और लंगर में प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे श्रद्धालुओं को गुरु नानक जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर सिख समाज सिंह सभा के अध्यक्ष पदाधिकारियो के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा नगर पालिका अध्यक्ष विकास प्रिंस राठौर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अमिता अरोरा, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सीताराम यादव,भाजपा मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति, भाजपा नेता सन्नी सरदार और समस्त सिख समाज जन और श्रद्धालू नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ