जातिसूचक टिप्पणी मामले में पंजाब कांग्रेस प्रमुख राजा वड़िंग पर एफआईआर दर्ज

28 views

चंडीगढ़, 05 नवंबर । भारत के पूर्व गृहमंत्री के संबंध में बयान देकर विवादों में फंसे पंजाब कांग्रेस प्रधान एवं लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के खिलाफ कपूरथला में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। राजा के खिलाफ स्व. बूटा सिंह के बेटे सरबजोत सिंह सिद्धू ने पुलिस को शिकायत दी थी।

दरअसल, राजा वड़िंग ने तरनतारन में चल रहे उपचुनाव के दौरान एक जनसभा में स्व. बूटा सिंह को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था- नाम सुणेया बूटा सिंह दा, काला रंग हुंदा सी, जमा काला, पठ्ठे पाउंदा सी पठ्ठे, कांग्रेस ने देश दा गृहमंत्री बणाया। हालांकि इस भाषण के दौरान वड़िंग ने रंघरेटे गुरु के बेटे का उदाहरण भी दिया था। इसके बावजूद विपक्षी दलों ने वड़िंग को पिछले कई दिनों से घेरा हुआ है।

हालांकि, राजा वड़िंग माफी मांग चुके हैं, लेकिन तब भी मामला शांत नहीं हो रहा। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने वड़िंग पर कार्रवाई को लेकर तरनतारन के जिला उपायुक्त और एसएसपी से 7 दिन के भीतर जवाब मांगा है। पंजाब एससी कमीशन ने जिला चुनाव अधिकारी को तलब करके पूछा है कि उन्होंने अभी तक वड़िंग को जिले से बाहर तड़ीपार क्यों नहीं किया। अब कपूरथला पुलिस ने राजा वड़िंग के खिलाफ धारा 353 और 196 के साथ एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1) (यू) और 3(1)(वी) के तहत केस दर्ज किया है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ