नेपाल में सुशीला कार्की सरकार के गठन और संसद विघटन के खिलाफ 10 याचिका दायर, सुनवाई की तारीख आज होगी तय

85 views

काठमांडू। नेपाल में जेन जी विद्रोह के बाद मंगलवार को शुरू हुए उच्चतम न्यायालय के कामकाज के पहले दिन अंतरिम सरकार के गठन और संसद विघटन के खिलाफ 10 याचिका दायर की गई हैं। इन सभी पर कब से सुनवाई शुरू होगी, इसका फैसला आज किया जाएगा।

उच्चतम न्यायालय में देरशाम तक सुशीला कार्की को प्रधानमंत्री पद पर नियुक्त करने और संसद विघटन करने के फैसले को चुनौती देते हुए 10 याचिका दायर की गई हैं। न्यायालय के प्रवक्ता अर्जुन कोईराला ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि बुधवार को सभी याचिकाओं का अध्ययन कर सुनवाई की तारीख तय की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि एक ही प्रकृति की याचिका होने के कारण सभी की एक साथ सुनवाई का फैसला किया जा सकता है।

नेपाल में जेन जी विद्रोह के बाद पूर्व प्रधान न्यायाधीश सुशीला कार्की को अंतरिम सरकार का प्रमुख बनाया गया और उस सरकार के सिफारिश पर राष्ट्रपति ने संसद को विघटन करने का फैसला किया था। आज सुप्रीम कोर्ट में दायर सभी रिट में राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल,अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की, अंतरिम मंत्रिपरिषद को प्रतिवादी बनाया गया है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज