फर्जी दस्तावेजों के जरिए एक करोड़ से अधिक की ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार

6 views

गोरखपुर। कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपये की ठगी करने के मामले में रामगढ़ताल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। आरोपित पर फूड कोर्ट संचालित कराने के नाम पर निवेश दिलाने का झांसा देकर लाखों नहीं बल्कि करोड़ से अधिक रुपये हड़पने का आरोप है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा अपराध एवं आर्थिक धोखाधड़ी से जुड़े मामलों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह गिरफ्तारी की गई। पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में रामगढ़ताल थाना पुलिस ने मुकदमा संख्या 0846/2025 से संबंधित अभियुक्ता को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्ता की पहचान काजल निलेश कुमार दवे पुत्री निलेश कुमार दवे निवासी गणपति मंदिर रोड, थाना नन्दुरबार, जनपद नन्दुरबार (महाराष्ट्र) के रूप में हुई है।

मामले में प्राप्त तहरीर के अनुसार अभियुक्ता एवं उसके सहयोगियों द्वारा फूड कोर्ट शुरू कराने के नाम पर आवेदक को निवेश के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान विश्वास में लेकर फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार किए गए और योजनाबद्ध तरीके से धोखाधड़ी कर कुल 1 करोड़ 58 लाख 4 हजार 114 रुपये की धनराशि गबन कर ली गई।

पीड़ित को जब ठगी का एहसास हुआ तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर थाना रामगढ़ताल में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) एवं 61(2) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलित करते हुए अभियुक्ता की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है तथा आर्थिक लेनदेन से जुड़े तथ्यों को खंगाला जा रहा है।

एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्ता के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आर्थिक अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए सख्त कार्रवाई जारी।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ