‘पनवाड़ी’ गाने से धूम मचाने लौटे सनी संस्कारी और तुलसी कुमारी

75 views

बॉलीवुड के युवा सितारे वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की जोड़ी इस समय दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों की आने वाली फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में गिनी जा रही है। लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे दर्शकों को 2 अक्टूबर को बड़ा तोहफा मिलने वाला है, क्योंकि यह फिल्म गांधी जयंती के मौके पर देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

कुछ ही समय पहले फिल्म का पहला गाना ‘बिजुरिया’ लॉन्च किया गया था। इस गाने को युवाओं से लेकर सोशल मीडिया यूजर्स तक, हर किसी ने हाथों-हाथ लिया। इसके बोल और म्यूजिक ने दर्शकों के बीच अलग ही धूम मचाई। अब मेकर्स ने फिल्म का दूसरा गाना ‘पनवाड़ी’ जारी कर दिया है। रिलीज होते ही इस गाने ने यूट्यूब और सोशल मीडिया पर ट्रेंड करना शुरू कर दिया है। गाने में वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की शानदार केमिस्ट्री देखने लायक है। दोनों के बीच जबरदस्त डांस सीक्वेंस और एनर्जी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। ‘पनवाड़ी’ गाने को कई लोकप्रिय गायकों की आवाज ने खास बना दिया है। खेसारी लाल यादव, मासूम शर्मा, देव नेगी, प्रीतम और निखिता गांधी ने अपनी आवाज दी है। इन गायकों के अलग-अलग अंदाज ने गाने को बेहद ऊर्जावान और मजेदार बना दिया है।

इस फिल्म में केवल वरुण और जाह्नवी ही नहीं, बल्कि सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। दिलचस्प बात यह है कि ‘पनवाड़ी’ गाने में इस जोड़ी की भी झलक दिखाई गई है, जिसने गाने को और भी रंगीन और मनोरंजक बना दिया है। फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है, जो रोमांटिक-ड्रामा और म्यूजिकल फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। वहीं, फिल्म के निर्माता करण जौहर हैं, जिन्होंने हमेशा की तरह इस प्रोजेक्ट को भव्यता और बड़े पैमाने पर पेश करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ