पृथ्वीराज चव्हाण का बयान विवादित, भाजपा ने की निंदा , कांग्रेस से की माफी की मांग

119 views

नई दिल्ली।भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा ) सांसद संबित पात्रा ने कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर की गई विवादित बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है।

संबित पात्रा ने कहा कि पृथ्वीराज चव्हाण ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर यह दावा किया कि भारत पहले ही दिन हार गया, भारतीय वायुसेना को रोक दिया गया और भारतीय लड़ाकू विमान गिराए गए। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय सेना एक किलोमीटर भी आगे नहीं बढ़ पाई।

मीडिया से बातचीत में। भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने इन बयानों को देशद्रोही और सेना का मनोबल गिराने वाला बताया। उन्होंने कहा कि पृथ्वीराज चव्हाण ने अपने बयान पर माफी मांगने से भी इनकार कर दिया है।

संबित पात्रा का आरोप है कि कांग्रेस पार्टी ऐसे बयानों का समर्थन कर रही है, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत और भारतीय सेना की छवि खराब होती है। उन्होंने कहा कि जब संसद में शांति बिल 2025 पर चर्चा चल रही है, तब इस तरह के बयान देश के खिलाफ हैं।

उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से मांग की कि सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सामने आकर इस बयान के लिए माफी मांगें और अपना रुख स्पष्ट करें ।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को कांग्रेस नेता चव्हाण ने न केवल ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सवाल उठाए, बल्कि भारतीय वायुसेना की स्थिति पर भी हैरान करने वाले दावे किए। चव्हाण ने दावा किया था कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के पहले ही दिन भारत को शिकस्त झेलनी पड़ी थी और संघर्ष के दौरान भारतीय विमानों को मार गिराया गया था।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ