वाराणसी में पुलिस टीम पर पथराव, उपनिरीक्षक की मोटरसाइकिल फूंकी

80 views

वाराणसी। वाराणसी में मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में दीपावाली की देर रात बिहड़ा गांव में जुआ खेलते हुए नीरज और धर्मेंद्र के गुट आपस में भीड़ गए। दोनों की आपसी लड़ाई बढ़ने पर थाने से उप निरीक्षक कौशल किशोर और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम को देखकर नीरज और धर्मेंद्र सहित अन्य जुआरियों ने पथराव आरंभ कर दिया। इसी दौरान उप निरीक्षक कौशल किशोर की मोटरसाइकिल को भी फूंक दिया गया।

एसीपी राजातालाब अजय श्रीवास्तव को घटना की सूचना हुई तो मौके पर दो थाने कपसेठी एवं मिर्जामुराद की पुलिस टीम पुनः भेजी। कुछ ही देर में एसीपी राजातालाब अजय श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे और मौके से चार जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। एसीपी राजातालाब अजय ने पत्रकारों को बताया कि बिहड़ा गांव में उपद्रव मामले में मिर्जामुराद थाने में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद की तहरीर पर 15 नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। चार लोगों की गिरफ्तारी हुई है और अन्य उपद्रवियों की तलाश जारी है। शांति स्थापित करने के लिए गांव क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ