बरेली में बुजुर्ग कीआत्मदाह की कोशिश, इंस्पेक्टर समेत दो पर उत्पीड़न का आरोप

183 views

बरेली, 21 जनवरी  । उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली के एसएसपी कार्यालय के बाहर बुधवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक बुजुर्ग ने आत्मदाह करने की कोशिश की। हालांकि मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया और बुजुर्ग की जान बचा ली गई। घटना के बाद कुछ देर के लिए एसएसपी कार्यालय परिसर में हड़कंप की स्थिति बनी रही।

थाना किला क्षेत्र की गढ़ी चौकी निवासी श्रवण शिकायत पत्र लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे थे। वह काफी परेशान और उत्तेजित थे। उनके हाथ में पेट्रोल से भरी बोतल थी। जैसे ही उन्होंने बोतल खोलकर अपने ऊपर पेट्रोल डालने का प्रयास किया, ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल स्थिति को भांपते हुए उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने बुजुर्ग को सुरक्षित रूप से काबू में लेकर कोतवाली थाने पहुंचाया, जहां कोतवाल सुरेश चंद्र गौतम ने उनसे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान श्रवण ने एक इंस्पेक्टर समेत दो लोगों पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि इन लोगों की मिलीभगत से वह लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा है और शिकायतों के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही थी।

बुजुर्ग ने बताया कि लगातार मानसिक उत्पीड़न से वह टूट चुका था, इसी कारण उसने यह कदम उठाया। एसएसपी अनुराग आर्य का कहना है कि लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ