बलिया के एक घर में किन्नर और युवक की लाश मिली, हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी गुत्थी

14 views

बलिया। उत्तर प्रदेश के जनपद बलिया में गुरुवार सुबह एक घर से दो लोगों के शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। पुलिस आशंका जता रही है कि युवक ने पहले एक किन्नर की हत्या की और बाद में आत्महत्या कर ली। पुलिस अब सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।

गुरुवार सुबह बैरिया थाने की पुलिस को सूचना मिली कि 28 वर्षीय रवि गुप्ता पुत्र विजय गुप्ता निवासी रानीगंज द्वारा अपने घर में आत्महत्या की गई है। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा। वहीं घर की तलाशी के दौरान ऊपरी मंजिल में दो दिनों लापता रानीगंज कस्बा में किराए पर रह रहे 62 वर्षीय रेखा किन्नर की खून से लथपथ लाश मिली। उल्लेखनीय है कि रानीगंज के किन्नरों ने रेखा किन्नर की गुमशुदगी की रिपोर्ट बैरिया थाने पर दर्ज करायी थी।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि 17 फ़रवरी से लापता किन्नर की तलाश चल ही रही थी कि आज सुबह बैरिया इंस्पेक्टर को जानकारी मिली कि विजय गुप्ता के बेटे रवि गुप्ता ने आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे घर की खोजबीन की तो तीन मंजिले घर की छत पर पालीथीन में लिपटी रेखा किन्नर की भी लाश मिली। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के अनुसार रेखा किन्नर अंतिम बार विजय गुप्ता के घर जाते दिखाई दिए थे लेकिन घर बाहर जाते समय का कोई वीडियो नहीं है। रेखा के साथी किन्नरों ने विजय गुप्ता, उनके आत्महत्या कर लेने वाले पुत्र रवि और बहू समेत परिवार के अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस गहनता से जांच कर रही है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ