150 किलो अमोनियम नाइट्रेट सहित दो आरोपित गिरफ्तार

62 views

टोंक,। टोंक जिले में पुलिस की डीएसटी (जिला स्पेशल टीम) ने बरौनी थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक कार में बूंदी से टोंक लाया जा रहा 150 किलो अमोनियम नाइट्रेट विस्फोटक जब्त कर कार में सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया है। ये अमोनियम नाइट्रेट किसी भी विस्फोट की घटना को अंजाम देने में काफी है। इसकी जांच की जा रही है कि इन लोगों ने विस्फोटक कहां से, किससे खरीदा था और किसे सप्लाई करने वाले थे। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपाधीक्षक मृत्युंजय मिश्रा ने बताया कि डीएसटी और बरौनी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बूंदी से टोंक लाए जा रहे 150 किलो अमोनियम नाइट्रेट विस्फोटक जब्त कर आरोपी सुरेंद्र पटवा व सुरेन्द्र मोची को गिरफ्तार किया है और दोनों बूंदी जिले के करवर के रहने वाले हैं।

मिश्रा ने बताया कि अमोनियम नाइट्रेट खतरनाक किस्म का विस्फोटक माना जाता है। हाल ही में दिल्ली में हुए ब्लास्ट में भी इसी का इस्तेमाल होने का संदेह है। जिला मुख्यालय से सटे अरावली के पहाड़ों व अन्य जगहों पर कई अवैध खानें संचालित हैं। जिनमें इन विस्फोटकों का उपयोग किया जाता है।पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं यह विस्फोटक किसी विध्वंसक कार्रवाई के लिए तो नहीं ले जाया जा रहा था।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज