भारत और यूरोपीय संघ ने एफटीए वार्ता के शीघ्र समापन की प्रतिबद्धता दोहराई: गोयल

33 views

नई दिल्‍ली, 12 सितंबर । भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) ने चल रही मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) वार्ता को शीघ्र पूरा करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पुनः दोहराई है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि संतुलित और पारस्परिक रूप से लाभकारी एफटीए दोनों पक्षों के लोगों और व्यवसायों के लिए नए अवसर खोलेगा।

भारत और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर वार्ता का नेतृत्व करने के लिए यूरोपीय संघ के व्यापार एवं आर्थिक सुरक्षा आयुक्त मारोस सेफ्कोविक और कृषि एवं खाद्य आयुक्त क्रिस्टोफ हैनसेन तथा ईयू के प्रतिनिधिमंडल 12-13 सितंबर को दो दिवसीय भारत के दौरे पर हैं। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल इनके साथ रात्रि भोज पर मिले। गोयल ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर लिखा है क‍ि मुझे अपने मित्र की मेजबानी करते हुए खुशी हो रही है।

उन्होंने कहा कि भारत-यूरोपीय संघ एफटीए पर वार्ता जारी रहने के साथ हम इसके शीघ्र समापन के प्रति अपनी साझा प्रतिबद्धता दोहराते हैं। उन्‍होंने लिखा है कि एक संतुलित और पारस्परिक रूप से लाभकारी एफटीए दोनों पक्षों के लोगों और व्यवसायों के लिए नए अवसर खोलेगा।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ