श्री आनंदपुर ट्रस्ट की 123 एकड़ जमीन में फर्जीवाड़ा, जिलाधिकारी ने बैठाई जांच

41 views

मुरादाबाद। मुरादाबाद सदर तहसील के गांव बराही लालपुर में 123 एकड़ जमीन का घोटाला सामने आया है। श्री आनंदपुर ट्रस्ट के नाम से पंजीकृत जमीन खतौनी में चार लोगों के नाम पर आ गई। यह उत्तर प्रदेश अधिकतम जोत सीमा आरोपण अधिनियम का उल्लंघन है। जिलाधिकारी अनुज सिंह ने मामले की जांच बैठाई है और जमीन की खरीद बिक्री पर रोक लगा दी गई है।

उपजिलाधिकारी सदर डॉ. राम मोहन मीणा को निर्देश दिए हैं कि ग्राम बराही लालपुर के गाटा संख्या

372/7-90, 373/3-09, 642/5-27, 651/0-53, 656/106-28 की खरीद-बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी जाए। जिला प्रशासन का कहना है कि डीएम के सामने प्रार्थना पत्र दिए बिना और राज्य सरकारी की मर्जी के बिना इस भूमि का किसी के व्यक्तिगत नाम में जाना गलत है। ट्रस्ट की भूमि ट्रस्ट की ही रहेगी, किसी व्यक्तिगत उत्तराधिकारी की भी नहीं हो सकती। इस जमीन के मालिकाना हक पर किए गए सभी बदलाव कानूनी तौर पर शून्य हैं। यह बदलाव कैसे हो गए और किसकी भूमिका रही, इसकी जांच की जाएगी।

जिलाधिकारी अनुज सिंह ने शनिवार को इस संबंध में एसडीएम को पत्र भी जारी किया है। पत्र के मुताबिक जिन लोगों के नाम पर गाटा संख्या दर्ज किए गए हैं, उनमें रामपुर की टांडा तहसील के आदर्श राना, उदयवीर सिंह, काशीपुर निवासी अमलेश और अनुपालन सिंह का नाम है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ