आसियान सम्मेलन में मलेशिया जा रहे ट्रंप की अल-उदीद एयरबेस पर कतर के अमीर के साथ मुलाकात

61 views

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कतर के अमीर और प्रधानमंत्री से मुलाकात की।यह अप्रत्याशित मुलाकात तब हुई जब आसियान शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने मलेशिया जा रहे अमेरिकी राष्ट्रपति का विमान अल-उदीद एयरबेस पर ईंधन भरने के लिए रुका था।

व्हाइट हाउस ने एक्स पोस्ट साझा करते हुए इस मुलाकात की तस्वीरें और ब्यौरा जारी कर बताया है कि मलेशिया जा रहे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का विमान अल-उदीद एयर बेस पर ईंधन भरने के लिए रुका था। जहां कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी ने ट्रंप का गर्मजोशी भरा स्वागत किया।

एयर फोर्स वन विमान में हुई बैठक के बाद ट्रंप ने कहा कि “हमने मिलकर जो काम किया है, वह ऐतिहासिक है- मध्य पूर्व में अब असली शांति आई है। ऐसी शांति पहले कभी नहीं देखी गई।”

गाजा में हमास के साथ हुए संघर्ष विराम को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप ने भरोसा जताया है कि यह दीर्घकालिक होगा और हमास ने जो वादा किया है वह उसपर कायम रहेगा। अगर ऐसा नहीं होता है तो ट्रंप ने कहा कि हमास को ऐसी परेशानी झेलनी पड़ेगी जिसे वह संभाल नहीं पाएगा।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ