पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के स्वात जिले में ट्रक पलटा, परिवार के 15 सदस्यों की मौत

45 views

इस्लामाबाद, 16 अक्टूबर । पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आज तड़के हुए सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई और आठ घायल हो गए। यह हादसा स्वात जिले में हुआ। रेस्क्यू 1122 के एक अधिकारी के अनुसार, स्वात जिले में पंजाब जा रहे एक ट्रक के पलट जाने से कम से कम 15 लोगों की जान चली गई। सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं।

डान अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, मलकंद रेस्क्यू 1122 की प्रवक्ता शफीका गुल ने एक बयान में कहा, “गुरुवार सुबह स्वात मोटर-वे की सुरंग संख्या 3 के पास एक ट्रक के पलट जाने से एक ही परिवार के कम से कम 15 सदस्यों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए।” उन्होंने बताया कि मृतकों और घायलों में पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। बयान में कहा गया है, “परिवार बहरीन तहसील के गबराल इलाके का रहने वाला था और जब यह दुखद घटना हुई तब वे पंजाब जा रहे थे।”

प्रवक्ता के अनुसार, बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे और मोटर-वे पुलिस के साथ मिलकर राहत अभियान चलाया। घायलों को बटखेला स्थित जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि घायलों में से चार की हालत गंभीर है और उन्हें स्वात रेफर कर दिया गया है।

पिछले महीने डेरा इस्माइल खान में ब्रेक फेल होने के कारण एक ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई थी और तीन अन्य घायल हो गए थे। 11 सितंबर को मनसेहरा में एक जीप के खड्ड में गिर जाने से दो महिलाओं की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए थे। उससे दो दिन पहले हरिपुर के हजारा मोटर-वे पर एक सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई थी।

रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में राजमार्गों और मोटर-वे पर दुर्घटनाएं आम हैं। यह दुर्घटनाएं लापरवाही से गाड़ी चलाने, चालक की थकान और वाहनों के खराब रखरखाव के कारण होती हैं। सड़कों की खराब स्थिति भी हादसों के लिए जिम्मेदार है। यातायात कानूनों के कमजोर होने के कारण लोग नियमों का उल्लंघन करते हैं।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ